Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mathura : One died and 12 injured after a bus rammed into another vehicle at Yamuna Expressway on Thurday morning

कोहरा बना काल : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़ी कई गाड़ियां, एक की मौत, 12 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते हुए हादसों में आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के...

Shivendra Singh हिन्दुस्तान टीम, मथुराThu, 14 Jan 2021 11:24 AM
share Share
Follow Us on
कोहरा बना काल : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़ी कई गाड़ियां, एक की मौत, 12 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते हुए हादसों में आधा दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।

गुरुवार तड़के कोहरे के कारण बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 135 पर पिकअप व बस में टक्कर हो हुई। इसमें पिकअप चालक रहीम निवासी सवाई माधोपुर की मौत हो गयी जबकि नौ लोग घायल हो गए। आठ गभ्भीर घायलों को आगरा के एस एन हॉस्पिटल में भर्ती है। एक मथुरा में इलाज करा रहा है। वही राया क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 109 के समीप दो कैंटर आपस में टकरा गए। तभी पीछे से आ रही कई कार भी टकरा गईं। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई।

— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2021

थाना प्रभारी राया शिव प्रताप सिंह ने बताया कैंटर चालक समेत दो लोग घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए भेज दिया है। कैंटर को क्रेन से हटाया जा रहा है। सुरीर क्षेत्र में हुई भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए ।उन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया है। 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें