Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Friend shot dead at BJP MP Kaushal Kishore son Vikas lucknow house

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे विकास के दोस्त की हत्या, पिस्तौल बरामद

राजधानी लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर उसके दोस्त विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके विकास की पिस्टल बरामद की है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 1 Sep 2023 03:36 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर  बेटे विकास के दोस्त की हत्या, पिस्तौल बरामद

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। जिस पिस्टल से हत्या हुई है वह सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। मारे गए युवक के परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तीन आरोपियों अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

बेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय,अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

कौशल ने पुलिस कमिश्नर को दी सूचना
कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घर पर नहीं सांसद का बेटा विकास

सांसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी माँ विधायक जय देवी को देखने चला गया था। विनय सांसद के नये मकान में विकास के साथ ही रहता था। छह लोग कल रात रुके थे। इनके ख़िलाफ़ ही तहरीर दी गई है। तीन हिरासत में ले लिए गये है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें