Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़DNA profiling of four people including Samar Singh in Bhojpuri actress Akanksha Dubey suicide case

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह समेत चार लोगों की होगी डीएनए प्रोफाइलिंग

वाराणसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस आरोपित गायक समर सिंह और संजय सिंह के अलावा अरुण पांडेय व संदीप सिंह की डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी। इनके सैंपल लिए जाएंगे।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, वाराणसीSun, 28 May 2023 05:56 AM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह समेत चार लोगों की होगी डीएनए प्रोफाइलिंग

वाराणसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस आरोपित गायक समर सिंह और संजय सिंह के अलावा अरुण पांडेय व संदीप सिंह की डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी। इनके सैंपल लिए जाएंगे। आकांक्षा दुबे के कपड़ों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचक ने कोर्ट में डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए अर्जी दी है।

आकांक्षा दुबे ने बीते 26 मार्च की रात सारनाथ के एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पहले इंस्टाग्राम पर लाइव रोते हुए दिखी थी। मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मेहनगर (आजमगढ़) निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह, बिलरियागंज के गद्दोपुर के संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था।

लखनऊ फोरेंसिक लैब में आकांक्षा का विसरा, स्वैब और कपड़े जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में कपड़े पर कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं। उस रिपोर्ट के बाद विवेचक ने कोर्ट में डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए अर्जी दी है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट की अनुमति पर डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी। जांच के क्रम में यह महत्वपूर्ण कड़ी है।

संदीप ने अभिनेत्री को कार से होटल छोड़ा था
आकांक्षा महमूरगंज स्थित एक बार में 25 मार्च की रात हुई पार्टी में शामिल हुई थीं। यह पार्टी अरुण पांडेय ने दी थी। इस पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात तारापुर के संदीप सिंह ने अपनी कार से आकांक्षा को होटल में छोड़ा। वह आकांक्षा के कमरे में करीब 17 मिनट तक रहा था। संदीप के जाने के बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। सुबह उनका फंदे से लटकता शव मिला था। आकांक्षा एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए सारनाथ स्थित होटल में रुकी थीं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें