Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSeven-Day Vedic Chanting Workshop Concludes in Ghorawal School

वेद सिर्फ श्लोक ही नहीं अपितु ज्ञान का अथाह भंडार

Sonbhadra News - घोरावल के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय वेद गायन एवं वेद ज्ञान कार्यशाला का समापन हुआ। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने वेद के श्लोकों का गायन किया, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 20 May 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
वेद सिर्फ श्लोक ही नहीं अपितु ज्ञान का अथाह भंडार

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय वेद गायन एवं वेद ज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह ने वाग्देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण कर समापन कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व दीनबंधु त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एसडीएम घोरावल राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नितांत आवश्यक हैं। आज की नई पीढ़ियों के ज्ञानवर्धन के लिए इस प्रकार के वैदिक कार्यक्रम काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में माथे पर तिलक लगाए बच्चों को वेद के श्लोक का गायन करते देख मन आह्लादित हो गया। वेद सिर्फ श्लोक ही नहीं अपितु ज्ञान का अथाह भंडार है, जिससे समाज निरंतर लाभान्वित होता रहता है। कार्यक्रम के जनपदीय समन्वयक दीनबंधु त्रिपाठी ने बताया कि सात दिन से चल रहे वेद ज्ञान कार्यक्रम का समापन हुआ है। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वाधान में संस्कार भारती एवं एडुलीडर्स के सहयोग से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने विगत सात दिनों में सीखे श्लोकों का गायन वेद के सामान्य ज्ञान से सबको अचंभित कर दिया। मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी, सहायक प्रशिक्षक अशोक चौबे व आनंद पांडेय ने कार्यशाला को ऊंचाई दी। बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अंतर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही थी। कार्यशाला में कुल एक सौ पच्चीस बच्चे प्रतिभाग कर रहे थे। वेदगायन और सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला के समापन दिवस के अवसर पर वेदों और पुराणों की प्रदर्शनी लगायी गयी। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग पांडेय ने किया। इस मौके पर अजय दुबे, राजेन्द्र मानव, संजय मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, शिवशंकर, अमित पांडेय आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें