सपा ने किया मछुआ समाज का सम्मान- शंखलाल मांझी
Sonbhadra News - समाजवादी पार्टी की विशाल जन चौपाल चोपन बैरियर स्थित मैरेज हॉल में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शंख लाल मांझी ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि...
चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की विशाल जन चौपाल चोपन बैरियर स्थित मैरेज हॉल में आयोजित की गई। जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनाकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंख लाल मांझी रहे। मुख्य अतिथि शंखलाल मांझी ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यको की चिंता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किया करते थे। उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एव पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी आज लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। सपा सरकार ने मछुआ समाज को नाव से लेकर बालू तक का टेंडर लेने का हक दिया था।
2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पुन: पुरानी प्रक्रिया पर कार्य किया जाएगा। प्रदेश में पीडीए से जुड़े लोगों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। संचालन समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने किया। इस मौके पर रावर्ट्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, रमेश यादव, आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।