भाजपा बूथ अध्यक्षों को वितरित किया गया पौधा
Sonbhadra News - बभनी के बूथ अध्यक्षों को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने पौधे वितरित किए। 29 जून को सभी बूथों पर मां के नाम पौधा रोपित किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इस...

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड बभनी के बूथ अध्यक्षों को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के हाथों पौधा वितरित किया गया। 29 जून को सभी बूथों पर एक पौधा मां के नाम रोपा जाएगा। इसको लेकर बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बूथ अध्यक्षों को फल दार वृक्षो का वितरण किया गया। बताया कि 29 जून को बूथ अध्यक्षों द्वारा अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री खरवार ने बूथ अध्यक्षों को पौधा वितरित कर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने सरकार की नितियों को जन जन तक पहुंचाने एवं लोगों को जागरूक होने के लिए कहा।
रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पौधा मां के नाम रोपित करने के लिए कहा गया। बूथ अध्यक्षों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण करना है। बूथ अध्यक्षों की बैठक कर सरकार की योजना के बारे में बताया जायेगा। भाजपा रविवार को मन की बात कार्यक्रम सहित, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम, 10 अतिथियों के साथ 10 वृक्षारोपण का कार्यक्रम बूथ पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मण्डल प्रभारी और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डायरेक्टर शारदा खरवार, मंडल अध्यक्ष म्योरपुर मोहर लाल खरवार, लक्ष्मी प्रसाद, जवाहर खरवार, आरपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।