शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्यौहार
Sonbhadra News - दुद्धी में महिला थाना परिसर में विभिन्न अखाडों और ताजियादारों की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण...

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय महिला थाना परिसर में शुक्रवार की शाम विभिन्न अखाडों और ताजियादारों की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने अखाड़े और ताजियादारों की समस्याओं को जाना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाये। त्यौहार को लेकर कोई समस्या हो तो पुलिस प्रशासन का सहयोग लें। इस दौरान केंद्रीय अखाड़ा के सदर फतेह मोहम्मद ने त्योहार को लेकर रूपरेखा को बताया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय, तालिब अली, मोहम्मद इश्तियाक, असगर अली, बच्चा खां, जोखन खलीफा, अबरार खाँ, इम्तियाज़ शेख, अलीराज राहत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।