रजिस्ट्री कार्यालय का अधिवक्ताओ ने सांकेतिक रूप से किया घेराव
Sonbhadra News - दुद्धी के रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सांकेतिक घेराव किया। उन्होंने कहा कि बिना पैसे के कोई काम नहीं होता और रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने...
दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय का सांकेतिक घेराव कर नारेबाजी किए। इससे पहले कचहरी में बैठक की गई। फिर कचहरी से नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे होते हुए अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे, जहां सब रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी किए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका हैं। बिना पैसे दिए कोई भी काम नही होता हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में प्राइवेट व्यक्तियों को बैठाकर वसूली कराए जाने का आरोप लगाया। इसको लेकर पहले भी चेतावनी दी थी लेकिन रजिस्ट्रार के कार्यशैली में कोई सुधार नही हुआ।
इसलिए मजबूर होकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक रजिस्ट्रार को नही हटाया जाता हैं तब तक रजिस्ट्रार कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख रजिस्ट्री दफ्तर में थोड़े समय के लिए सन्नाटा छाया रहा। रजिस्ट्री दफ्तर के सामने सांकेतिक घेराव और नारेबाजी के बाद अधिवक्ता वापस लौटे। इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल,अरुणोदय, अशोक गुप्ता, दिलीप पांडेय, पीयूष अग्रहरि, राकेश कुमार, पीसी गुप्ता, आशीष गुप्ता, आदर्श आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।