Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsHeavy Rain Causes Waterlogging in Robertsganj Sonbhadra District

दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रॉबर्ट्सगंज शहर की सड़कें

Sonbhadra News - सोनभद्र जिले में लगातार मानसूनी बारिश के कारण रॉबर्ट्सगंज शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण कई इलाकों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 27 June 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रॉबर्ट्सगंज शहर की सड़कें

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की दोपहर में दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश की वजह से रॉबर्ट्सगंज शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। जिन इलाकों में हाल ही में नाला का निर्माण हुआ है, उन इलाकों में भी पानी निकाली में दिक्कत हुई। सड़कों पर घुटने तक जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। फ्लाईओवर के ऊपर से झरने के सरीखे गिर रहे पानी की वजह से भी लोगों को असहज होना पड़ा। चौतरफा हुई बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। जनपद में बीते 17 जून को मानसून ने दस्तक दी।

तब से लगभग रह दिन बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। दोपहर में 12 बजे बारिश शुरू हुई। दोपहर में दो बजे के बाद तक तेज बारिश होती रहीं। रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही आस-पास के इलाकों में चौतरफा तेज बारिश हुई। झमाझम हुई बारिश की वजह से रॉबर्ट्सगंज नगर में नवीन सब्जी मंडी गेट के सामने सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो गया। इसी तरह बढ़ौली चौक से मेन मार्केट में सड़क पर करीब दो सौ मीटर तक पानी लगा रहा। जबकि मेन मार्केट में हाल ही में नाला का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी पानी निकासी में दिक्कत हुई। धर्मशाला चौक के पास और उत्तर मोहाल में सड़क पर जलजमाव से सर्वाधिक परेशानी हुई। घुटने तक पानी में लोग आवागमन करते हुए देखे गए। ब्रह्मनगर मोहल्ले में डीएवी स्कूल के पहले मार्ग पर पानी जमा रहा। यहां सड़क से ऊंची नाली का निर्माण होने की वजह से पानी निकाली में दिक्कत आ रही है। रॉबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती के साथ ही अंबेडकर नगर, पन्नूगंज मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति रहीं। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। फ्लाईओवर के ऊपर से झरना सरीखे गिर रहे पानी की वजह से जहां लोगों को आवागमन में परेशानी हुई, वहीं सर्विस लेन भी क्षतिग्रस्त हो रही है। मगर समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। सोनांचल में बीते 11 दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि बारिश का खास असर तापमान पर नहीं पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले गुरुवार को अधिकतम पारा 32.8 और न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस तरह से बारिश के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दर्ज हुई। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज में बारिश के दौरान जलजमाव वाले इलाके न्यूकॉलोनी, ब्रह्मनगर, इमरती कॉलोनी, धर्मशाला चौराहा, नई बस्ती, चंडी होटल, बढ़ौली चौराहा समेत अन्य इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। उन्होने कहा कि केंद्र के साथ ही प्रदेश एवं नगर पालिका में भाजपा की हुकूमत है। इसके बाद भी नगर की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन जनता की आंख में धूल झोकना बंद करें। आरोप लगाया कि सड़के नीचे और नालियां ऊपर बनवा करके जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता सुनील मिश्रा, लॉरेंस एंथोनी, पाल कुंजोमान, राजेश कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार चौबे, पिंटू सिंह, राजकुमार केशरी, चंदन दास आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें