Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsGrand Jagannath Yatra in Sonbhadra Devotees Celebrate with Enthusiasm

नगर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा, की गई पुष्प वर्षा

Sonbhadra News - सोनभद्र में रंगीला कार्व संघ द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। यात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई शनी देव मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की झांकी देख...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 27 June 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
नगर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा, की गई पुष्प वर्षा

सोनभद्र, संवाददाता। नगर के मध्य स्थित गुरुद्वारे के पास से रंगीला कार्व संघ की तरफ से संचालित भगवान जगन्नाथ की यात्रा नगर भ्रमण करने के लिए निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा आपने निर्धारित मार्ग से गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर महिला थाना होते हुए वापस शीतला मंदिर चौक से धर्मशाला चौक से बढ़ौली चौराहे होते हुए शनी देव मंदिर पर पहंुची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में भगवान जगन्नाथ की मनमोहक झांकी को देखकर लोग भावुक हो गए। लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। रंगीला कवर संघ द्वारा प्रसाद वितरण नगर भर किया गया।

यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, महेश सोनी, मनीष अग्रहरी, डा. एचएन त्रिपाठी, बच्चा सोनी, विनोद सोनी, श्याम उमर, संतोष सोनी, राहुल, सत्यम सोनी, श्याम सुंदर केसरी, श्याम बाबू, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, योगेश सिंह, अनूप पांडेय, प्रशांत चौबे, चंदन सोनी, अखिलेश कश्यप, श्रीराम सोनी, गोलू सोनी, दिनेश सोनी, आशुतोष, कृष्ण सोनी, बबलु सोनी, अमन सोनी, शिवम, रवी केसरी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें