Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsFarmers Resolve Border Dispute Between Two Villages in Robertsganj

दो गांवों के बार्डर का संयुक्त टीम ने किया सीमांकन

Sonbhadra News - राबर्ट्सगंज तहसील के दो गांवों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए किसानों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। राजस्व और चकबंदी विभाग की टीम ने नापी की, जिसमें सभी चीजें सही पाई गईं। किसानों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 31 May 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
दो गांवों के बार्डर का संयुक्त टीम ने किया सीमांकन

केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज तहसील के अंतर्गत दो गांव के मध्य के बार्डर को लेकर कुछ किसानों को आपत्ति थी। जिसका सीमांकन करने के लिए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र किसानों ने दिया था। जिसके क्रम में राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग के लेखपाल एवं कानून गो ने संयुक्त रूप से दोनों गांवों के बार्डर की पैमाईश/नापी की। नापी के समय दोनों गांवों के किसान काफी संख्या में मौजूद रहे। बसदेवा गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे एवं मनोज दुबे की तरफ से अपनी जमीन कम होने की शिकायत की गई था। जिसके बाद उच्चाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व लेखपाल साजिद खान, चकबंदी लेखपाल सौरभ सिंह, कानून गो राजेश राय ने संयुक्त रूप से नापी की।

नापी के उपरांत सब कुछ सही मिला। इसी क्रम में कसया खुर्द एवं पापी गांव के बार्डर रेखा के सीमांकन के लिए यमशोकर गांव निवासी विंदु सिंह, विंदेश्वरी सिंह, बीरेंद्र सिंह द्वारा लेखपाल से नापी करने एवं सीमांकन कर पत्थर गड्डी करने की मांग किया था। चकबंदी लेखपाल व कानून गो की तरफ से सीमांकन कर पत्थर गड्डी कराई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पापी नागेन्द्र मौर्य, किसान त्रिपुरारी मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, राम निहोर पटेल, राजेश मिश्र, शिव शंकर मिश्र, देवेश कुमार, चंद्रकांत मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, रामेश्वर पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि यदि पापी गांव के किसी किसान को कोई आपत्ति हो तो अपने जमीन की पक्की पैमाईश कराकर अपनी शंका का समाधान करा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें