Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsConstruction of Kanha Gaushala in Obra at Cost of 1 65 Crores to Shelter 500 Stray Animals

1.65 करोड़ रुपये की लागत से ओबरा में बनेगा कान्हा गौशाला

Sonbhadra News - नगर पंचायत ओबरा में 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा गौशाला का निर्माण होगा, जिसमें 500 बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल तैयार किया जाएगा। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और चोपन ब्लॉक प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 24 June 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
1.65 करोड़ रुपये की लागत से ओबरा में बनेगा कान्हा गौशाला

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत ओबरा प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी के गड़ईडीह में करीब 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड एवं चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला गोंड ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह गौशाला 500 बेसहारा पशुओं के लिए एक अत्याधुनिक और सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में स्थापित की जाएगी। जो नगर पंचायत ओबरा की प्रगतिशील दृष्टि और सामाजिक दायित्व के प्रति अटूट संकल्प को दिखाता है। उन्होंने कहा यह गौशाला बेसहारा पशुओं के लिए एक आदर्श और सुसज्जित आश्रय स्थल होगी।

ब्लॉक प्रमुख लीला गोंड ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्रीय प्रगति और सामुदायिक उत्थान का प्रेरणास्रोत बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने इस परियोजना को ओबरा के लिए एक गौरवमयी उपलब्धि बताया। कहा कि यह गौशाला न केवल पशु कल्याण को प्रोत्साहन देगी, बल्कि स्वच्छता और समग्र विकास के हमारे संकल्प को साकार करने में कदम सिद्ध होगी। यह परियोजना पशु कल्याण के क्षेत्र में एक मिसाल कायम करेगी। इस दौरान कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी सभासद, कर्मचारीगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें