Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsLocal Residents Protest Waterlogging on Munshiganj-Badagav Road Demand Immediate Action

जलभराव में खडे़ होकर लोगों ने नारेबाजी की, प्रदर्शन किया

Sitapur News - सीतापुर में मुंशीगंज-बड़ागांव मार्ग पर स्थानीय निवासियों ने जलभराव की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। 12 दिन से कोई समाधान न मिलने पर लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 27 June 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
जलभराव में खडे़ होकर लोगों ने नारेबाजी की, प्रदर्शन किया

सीतापुर, संवाददाता। चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगें पूरी हो। जब तक नाला बनेगा नहीं तब तक रास्ता खुलेगा नहीं जैसे तमाम अन्य नारे सुबह मुंशीगंज-बड़ागांव मार्ग पर गूंजने लगे। जिससे लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में नारेबाजी कर रहे लोगों ने मार्ग को लोहे के पाइप और वाहन खड़ा कर जाम कर दिया। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को मुंशीगंज-बड़ागांव मार्ग पर देखने को मिला। जहां जलभराव की समस्या का कोई बेहतर समाधान न होने पर 12 दिन बाद एक बार फिर मुंशीगंज-बड़ागांव मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों का धैर्य जवाब दे गया। मुख्य मार्ग पर भरे पानी में खड़े होकर आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर लोगों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। एक लंबे अर्से से लोग जलभराव का सामना कर रहे हैं। मुंशीगंज-बड़ागांव और बौना गली जाने वाले रास्तों पर सुबह 10 बजे लोग जमा हो गये और जलभराव को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास, लेकिन लोग नहीं माने। मोहल्लेवासियों को किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू का भी साथ मिला। उन्होंने पानी में खड़े होकर मोहल्लेवासियों की मांग का समर्थन किया। जिसकी जानकारी होने पर नायब तहसीलदार सदर महेंद्र तिवारी आये और महीने-डेढ़ महीने में समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया, जब जाकर जाम हटाया गया। करीब ढाई घंटे से मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें