संक्रमणीय भूमिधर की कृषि भूमि पर कब्जा का प्रयास
Sitapur News - ग्राम ठाकुर नगर की निवासी मंजू देवी ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंजू देवी के नाम भूमि के राजस्व अभिलेख में...

मिश्रिख, संवाददाता। थाना नैमिषारण्य के ग्राम ठाकुर नगर निवासिनी मंजू देवी पुत्री देवी दयाल पत्नी महेश बाबू ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम ठाकुर नगर में स्थित भूमि पर गांव के ही निवासी दबंग राम किशोर पुत्र महादेव प्रसाद, महेश, संतोष पुत्र मंजरीधर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उपरोक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में पीड़िता के नाम अंकित है। वह इस भूमि की संक्रमणीय भूमिधर है। पीड़िता ने तहसील में धारा 24 का वाद दायर किया गया है। जो विचाराधीन है। साथ ही नक्शा की कार्यवाही भी चल रही है।
फिर भी दबंग अवैध रूप से उपरोक्त भूमि पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता के पुत्र विकास कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल थाना प्रभारी नैमिषारण्य को मांमले की जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।