Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsInternational Literary Event Celebrates Indian and Nepali Writers in Lucknow

शायर नय्यर शकेब लखनऊ में सम्मानित

Sitapur News - रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल रूबरू साहित्य के दो दिवसीय आयोजन में 100 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। बिसवां के शायर नय्यर बिसवानी को मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 27 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
शायर नय्यर शकेब लखनऊ में सम्मानित

बिसवां, संवाददाता। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल रूबरू साहित्य का दो दिवसीय आयोजन लखनऊ के बारादरी ऐशबाग ईदगाह व हिंदी संस्थान निराला सभागार हजरतगंज लखनऊ में आयोजित किया गया। इसमें नेपाल व भारत के 100 से अधिक साहित्यकारों कवियों एवं शायरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिसवां के शायर नय्यर बिसवानी को मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि हज व वक्फ राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भारत और नेपाल के मध्य आपसी मेलजोल और भाईचारे को महत्व मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें