खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग
Siddhart-nagar News - भारतभारी नगर पंचायत के वार्ड 11 में इंडिया मार्क का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से वार्ड निवासी परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद नल की मरम्मत नहीं हुई है। स्थानीय...

भारतभारी। भारतभारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 श्रुति कीर्ति नगर में सरकारी मार्क का हैंडपंप काफी दिनों खराब पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। वार्ड निवासी रामरेखा, लालजी, जैस मोहम्मद, जमील, सुनील, मनोज आदि ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से पानी पीने की समस्या होती है। यह नल काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, कई बार शिकायत करने के बाद भी नल की मरम्मत नहीं हो रही है। लोगों ने नल की मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में ईओ राजन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
पता करवा कर समस्या समाधान का प्रयास किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।