Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off 5-Day Shri Ram Katha in Dumariyaganj

रामकथा को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया चौराहे पर पांच दिवसीय श्रीरामकथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ डुमरियागंज राप्ती नदी तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर कलश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 30 June 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
रामकथा को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया चौराहे पर पांच दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर कलश में जल भरने डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर रवाना हुए। राप्ती तट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर गया। इसके बाद वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कलश की स्थापना की गई। रविवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। इसके बाद कलश में जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे व वाहनों के काफिले के साथ डुमरियागंज के लिए रवाना हुआ।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कादिराबाद, अगया, मिश्रौलिया, औसानपुर होते हुए डुमरियागंज राप्ती तट पर पहुंचे। जहां पर आचार्य सतीश मिश्र ने विधि विधान से कलश में जल भराया। इसके बाद वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम आयोजक पंडित अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि पांच दिनों तक रात रात में स्वामी आलोकानंद दास कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम का समापन तीन जुलाई को भंडारे के साथ होगा। इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, महेश शुक्ल, अरुण शुक्ल, छोटू शुक्ल, रमेश चंद्र शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, अमरनाथ पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, अभयराम पाण्डेय, रिपुसूदन पाण्डेय, मधुसूदन, वीरेंद्र दुबे, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें