Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsCongress Mobilizes Support in Dumriaganj for 2027 Elections

प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनाएंगे मजबूत सरकार

Siddhart-nagar News - 25 एसआईडीडी 10: डुमरियागंज क्षेत्र के जिमड़ी गांव में बुधवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थThu, 26 June 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनाएंगे मजबूत सरकार

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को डुमरियागंज क्षेत्र के जिमड़ी गांव में बैठक कर कांग्रेसियों ने लोगों को पार्टी से जुड़ने की अपील की। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद में जिला, ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा कर 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इससे निजात पाने के लिए समय आने पर कांग्रेस को विकल्प के रूप में मानकर हमारे साथ खड़े होने का मन बना चुकी है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विनय यादव ने कहा कि कि आज़ पूरा देश राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाला दौर कांग्रेस और राहुल गांधी का है। इसलिए सभी लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ जाएं। इस अवसर पर रियाज़ मनिहार, आसिफ रिजवी, अलीमुद्दीन ख़ान, मुकेश चौबे, नजीबुल्लाह, मोहम्मद हारून, जहीर अहमद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें