Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsSuspicious Deaths Forest Guard and Woman Found Hanging in Shravasti

अलग-अलग घटना में वन दरोगा समेत दो के शव फंदे से लटकता मिला

Shravasti News - श्रावस्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वन दरोगा और एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। वन दरोगा वेद नारायण मिश्रा का शव उनके घर में मिला, जबकि सुनीता देवी का शव घर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 22 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग घटना में वन दरोगा समेत दो के शव फंदे से लटकता मिला

जमुनहा, श्रावस्ती, संवाददाता। अलग-अलग थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वन दरोगा समेत दो लोगों का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र स्थित ग्राम गंगापुर निवासी वेद नारायण मिश्रा (36) पुत्र सीताराम का शव संदिग्ध स्थिति में रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था। जिसे देखते ही पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वेद नारायण मिश्रा वन विभाग में वन दरोगा के पद पर नौकरी कर रहे थे।

जिनकी तैनाती लखीमपुर खीरी जनपद के छौंछा वन डिपों में थी। शनिवार की रात वह घर के आंगन में सो रहे थे। लेकिन सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं थे। पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो वन दरोगा का शव फंदे से लटक रहा था। वहीं, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी सुनीता देवी (22) पत्नी मालिक राम यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। घर के सभी सदस्य घर के बाहर स्थित अहाते में थे। खाना खाने का समय हुआ तो परिजन घर के अन्दर गए और सुनीता को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो महिला का शव फंदे से लटक रहा था। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मल्हीपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें