Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsMajor Police Reshuffle in Shravasti Four Station Heads Changed

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार थानाध्यक्ष बदले गए

Shravasti News - श्रावस्ती में एसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। चार थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है। महिला नाथ उपाध्याय को हरदत्तनगर गिरंट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य निरीक्षकों को भी नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 28 June 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार थानाध्यक्ष बदले गए

श्रावस्ती। एसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें चार थानाध्यक्ष बदले गए हैं। महिला नाथ उपाध्याय को हरदत्तनगर गिरंट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक हरदत्त नगर गिरन्ट बनाया है। इससे पहले वे एसपी वाचक थे। वहीं निरीक्षक योगेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती से हटा कर वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह से निरीक्षक शम्भू सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नवीन मॉर्डन श्रावस्ती की जिम्मेदारी दी है। वहीं उपनिरीक्षक सौरभ सिंह बने को थानाध्यक्ष हरदत्तनगर गिरण्ट से थानाध्यक्ष मल्हीपुर बनाया है।

जबकि थानाध्यक्ष मल्हीपुर रहे उपनिरीक्षक आशीष कुमार को थाना कोतवाली भिनगा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह से उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष गिलौला की जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें