Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsIllegal Madarsa Demolished in Katwa Village Jamunha Tehsil

कटवा गांव में ढहाया गया अवैध मदरसा

Shravasti News - ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर के कटवा गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बिना मान्यता के चल रहे मदरसे को प्रशासन ने सील कर दिया था। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और लेखपाल सुरेश खन्ना ने कार्रवाई की, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 21 June 2025 07:13 PM
share Share
Follow Us on
कटवा गांव में ढहाया गया अवैध मदरसा

गिरंटबाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर के मजरा कटवा गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बिना मान्यता के मदरसा बहारे तैय्यबा संचालित किया जा रहा था। बीते दिनों जांच के दौरान मदरसे को प्रशासन ने सील करा दिया था। साथ ही नोटिस जारी की गई थी। शनिवार को जमुनहा तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल सुरेश खन्ना मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने लगी। इस पर मदरसा कमेटी की ओर से खुद ही अवैध मदरसे को ढहा दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था में गिरंट थाने की पुलिस टीम मौके पर मुश्तैद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें