भाजपा राज में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त : संजय
Shravasti News - आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रावस्ती के इकौना में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बिजली कटौती, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति है। गरीबों और...

इकौना, संवाददाता। आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित किए जा रहे संकल्प शिविर में शामिल होने सोमवार को आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इकौना के श्रीपैलेश में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से मिलकर भाजपा सरकारी पर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा देश बिजली कटौती से परेशान हैं। गांवों में तीन चार घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है। भाजपा राज में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
6000 विद्यालयों में महज एकल शिक्षक की तैनाती है। ऐसे में बच्चों को कैसी शिक्षा मिल रही होगी समझा जा सकता है। स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील योजना से भोजन सुविधा ठीक नहीं चल रही है। अस्पतालों में डायलिसिस, सिटीस्कैन, जनरेटर जैसी जरूरी सुविधाएं बदहाल है। अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिसे सरकार रोक पाने में अक्षम साबित हो रही है। आज गरीबों व मुसलमानों के घरों, मस्जिद व मदरसों पर तानाशाही तरीके से बुलडोजर चलाकर गिरा दिया जा रहा है। बनारस में घर, दुकान, मकान, मस्जिद, दरगाह गिराकर उजाड़ा जा रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कानून का राज जंगल राज में बदल चुका है। जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के नेता घर, मकान, जमीन पर अपनी दबंगई और गुंडई के बल पर कब्जा कर रहे हैं। अधिकारी व पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं के पैरों में नतमस्तक होकर गरीबों को न्याय नहीं दे पा रहे हैं। आज भाजपा सरकार की नाकामियां गरीबों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ, प्रांतीय महासचिव रजत चौरसिया, एडवोकेट जलाल अहमद चौधरी, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।