गंदेवड़ा संगम और यमुना में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Shamli News - गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंदेवड़ा संगम और यमुना नदी में स्नान के लिए उमड़ी। सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, गोताखोर और पुलिस तैनात थे। जलालाबाद में धार्मिक अनुष्ठान और मेले का आयोजन किया गया।...

गंगा दशहरा पर स्नान के लिए जनपद में गंदेवड़ा संगम एवं यमुना नदी में स्नान को कैराना और झिंझाना के बिडौली में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर्व पर आस्था की डूबकी लगाई। इस दौराना जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा बंदोबस्त के लिए एनडीआरएफ के जवान एवं गोताखोरों एवं पुलिस फोर्स लगाया गया था। जलालाबाद के गंदेवड़ा में गंगा यमुना संगम सहारनपुर जनपद के भी श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। तीनों ही स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया था। जलालाबाद। गुरुवार की प्रातः से ही बडी संख्या मे श्रद्धालुओ का गंगा यमुना संगम घाट पर पहुचना शुरू हो गया था, सुबह 10 बजे तक मानो आस्था का सैलाब उमड पडा ।
श्रद्धालुओ द्वारा स्नान कर सुख समृद्धि और परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करते हुए गंगा यमुना के संगम घाट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। श्रद्धालुओ की सुविधा को देखते हुए सफाई व्यवस्था के अलावा महिलाओ के लिए अलग से स्नान करने व वस्त्र बदलने के स्थान को साफ सुथरा व सुरक्षित बनाया गया था। बडी संख्या मे महिला पुलिसकर्मी व सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी की एक कम्पनी को तैनात किया गया था । स्नान करते वक्त श्रद्धालुओ के साथ कोई अनहोनी न हो इसके लिए गोताखोरो की एक टीम की भी तैनाती घाटों पर की गई थी। इसके अलावा एक सैक्टर मजिस्ट्रेट की भी व्यवस्थाओ पर पैनी नजर के लिए तैनाती की गई थी। जिससे गंगा दशहरे पर लगे मेले व आने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे। सुबह से शाम तक संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगोह मार्ग पर बंद रहा भारी वाहनों का अवागमन, फिर लगा रहा जाम श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जलालाबाद गंगोह मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया, हलांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह से ही जलालाबाद से गंगोह मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था, लेकिन श्रद्धालुओं का ऐसा रेला संगम घाट पर पहुंचना शुरू हुआ की पूरा मार्ग जाम हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।