Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsGanga Dussehra Preparations for Sacred Bath at Gandevda Sangam

संगम घाट पर गंगा दशहरे को लेकर व्यवस्था में जुटा प्रशासन, तैयारिया पूर्ण

Shamli News - गुरूवार को गंगा दशहरे के पर्व पर गन्देवडा गंगा यमुना संगम पर स्नान को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया। सुरक्षा, सफाई, और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस बार संगम घाट पर हजारों श्रद्धालुओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 5 June 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
संगम घाट पर गंगा दशहरे को लेकर व्यवस्था में जुटा प्रशासन, तैयारिया पूर्ण

गुरूवार को धर्मिक आस्था के पर्व गंगा दशहरे के स्नान को लेकर मिनी हरिद्वार के रूप मे तेजी से विकसित हो रहे गन्देवडा गंगा यमुना संगम पर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बुधवार को उपजिलाधिकारी शामली विनय कुमार भदौरिया, डी पी आर ओ सन्दीप कुमार व सीओ भवन जितेन्द्र कुमार द्वारा संगम घाट पर गंगा दशहरे के पावन पर्व पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर व्यवस्थाओ जायजा लिया , पूरे घाट की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कर लिया गया। रोशनी के लिए लाईट की व्यवस्था कराई गई है , महिलाओ के लिए वस्त्र बदलने के लिए विशेष तौर से अतिरिक्त टैन्ट लगाये जा रहे है।

शौचालयो की सफाई आदि कराई गई है। सी सी टीवी कैमरो की व्यवथा की गई है। किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पांच प्राईवेट गोताखोरो को भी गंगा घाट पर लगाया गया है। गंगा दशहरे के अवसर पर गंगा के पवित्र जल मे स्नान विशेष महत्व है। जिसको लेकर गन्देवडा के संगम घाट पर हजारो श्रद्धालुओ के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। विगत वर्ष संगम घाट पर लगभग पचास हजार श्रद्धालुओ ने स्नान किया था । जिसके चलते पूरा प्रशासनिक अमला चौकस नजर आ रहा है। गंगा दशहरे के स्नान को लेकर खाने पीने के सामान खेल खिलौने की दुकाने आनी शुरू हो गई । दो दिन पूर्व तक संगम घाट पर एक बूंद पानी तक नही था। ऐसे मे गुरूवार को गंगा दशहरा पर्व पर हजारो श्रद्धालुओ की आस्था के चलते सोमवार की शाम गंगा व यमुना बैराज से पानी छोडा गया जो बुधवार की सुवह तक गंगा यमुना के संगम पर पहुच गया। जिसके बाद अब दूर दराज से स्नान करने आने वाले हजारो श्रद्धालु को को आस्था के पर्व पर निराश नही लौटना पडेगा। सभी व्यवस्थाये दुरूस्त करा दी गई है गंगा स्नान को लेकर जनपद षामली के साथ ही सहारनपुर जनपद का प्रषासनिक अमला भी सक्रिय दिखाई दिया हालाकि सभी व्यवस्थाये शामल प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला पंचायती राज अधिकारी सहारनपुर द्वारा भी संगम घाट पर मैट बिछाने , टैन्ट लगाकर माईक आकिद की व्यवस्था, गंगा आरती से लेकर पंयजल, सफाई अभियान समेत पूरे कार्यक्रम के दौरान फोटो ग्राफी आदि के सहायक विकास अधिकारी नानौता को लिखित आदेश जारी किये गये थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें