Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsCongress Party Meeting in Shamli Discusses Organizational Strategy and Upcoming Elections

कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति का जायज़ा

Shamli News - मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सभा पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग के कार्यालय पर हुई। सभा में पार्टी के प्रवक्ताओं ने संगठन की स्थिति का जायजा लिया और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं और अन्य वर्गों...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 25 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति का जायज़ा

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की एक सभा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग के कार्यालय पर संपन्न हुई। सभा में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, जिला शामली कोऑर्डिनेटर राजेश्वर दत्त तथा शहर कॉर्डिनेटर नवनीत भारद्वाज ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में शामली जनपद तथा शहर में पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया गया तथा साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश से भी भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कोऑर्डिनेटर राजेश्वर दत्त ने बताया कि राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने बीते लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी को सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता के आधार पर चलाने की ज़िम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व को दी है।

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन सृजन से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं और पिछड़ा दलित और अन्य सभी वर्गों को समान रूप से अवसर देने को कृत संकल्प हैं। सभा में प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की दमदार उपस्थिति की वकालत करते हुए जल्द ही शामली जनपद में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम के चयन का आश्वासन दिया। शहर कोऑर्डिनेटर नवनीत भारद्वाज ने भी जल्द ही शहर शामली में कांग्रेस के संगठन को जल्द ही गति देने की बात कही और बताया कि जल्दी ही राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सभी जिला तथा शहर अध्यक्षो से मिलेंगे और शीर्ष नेतृत्व सभी पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा का कार्य को लेकर बेहद गंभीर है और सभी को अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करना होगा। सहारनपुर शहर के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश शर्मा ने भी सभी से अपील की कि पार्टी और देश की भलाई में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर ओमवीर उपाध्याय, बाबू ख़ान, ज्योति प्रसाद, प्रवीण तरार,बिजेन्द्रपाल वर्मा, विनोद अत्री, ईस्राईल पंवार, अमित डिंपल शर्मा, सुरेशपाल सैनी, योगेश पाल, रमेश मराठा, योगेश भारद्वाज, निन्ना अंसारी,पुनीत शर्मा, सोहिल धीमान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें