व्यापारियों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Shahjahnpur News - तिलहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अनुराग गुप्ता और पंकज गुप्ता को संरक्षक चुना गया। नव...

तिलहर,संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी का व्यापारियों के द्वारा स्वागत किया गया। च्वाइस प्वाइंट पेट्रोल पंप पर जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन अख्तर, वरिष्ठ महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता एवं जिला महामंत्री शशांक के निर्देशन में चुनाव की प्रक्रिया हुई। सर्वसम्मति से अनुराग गुप्ता एवं पंकज गुप्ता को संरक्षक, राजकमल राठौर को अध्यक्ष, हरिश्चंद्र को कोषाध्यक्ष, गौरव गुप्ता, राजीव गुप्ता सोनू एवं लखन राठौर को उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता को महामंत्री, केशव गुप्ता, शिवम गुप्ता, वैभव गुप्ता एवं पंकज सक्सेना को मंत्री चुना गया।
संरक्षक अनुराग गुप्ता ने कहा कि चुने हुए पदाधिकारी संगठन का विस्तार करें। नव मनोनीत अध्यक्ष राजकमल राठौर ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संरक्षक पंकज गुप्ता ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान कैलाश गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अनूप गुप्ता, वैभव अग्रवाल, सचिन गुप्ता, नसीम खान, विवेक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।