Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsGrand Tiranga Shourya Yatra Honors Indian Army in Town

जैतीपुर में निकाली गयी तिरंगा शौर्य यात्रा

Shahjahnpur News - कस्बे में भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए एक भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत ब्लॉक मुख्यालय से हुई और यह प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस ब्लॉक कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरFri, 23 May 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
जैतीपुर में निकाली गयी तिरंगा शौर्य यात्रा

कस्बे में भारतीय सेना को सम्मान देने हेतु भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत ब्लॉक मुख्यालय से हुई, जो कस्बे के प्रमुख स्थानों पेट्रोल पंप, थाना व श्रीराम जानकी मंदिर होते हुए पुनः ब्लॉक कार्यालय पर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों लोगों ने ‘भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप एवं मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। पहलगाम हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर यात्रा का शुभारंभ हुआ। राजीव कश्यप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों ने शौर्य का परिचय दिया, हमें उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर शिव सरन वर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, बबलू सिंह, अरुण प्रताप सिंह, श्रीराम राठौर, प्रमोद गुप्ता और अवनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें