Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़sasur got angry on dulha words ruckus when dulhan got delayed the entire barat reached police station in amethi

दूल्हे की इस बात पर भड़क गया ससुर, मचा बवाल, दुल्हन की विदाई अटकी तो थाने पहुंची पूरी बारात

यूपी के अमेठी में शादी के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान चारपाई की मांग पर बवाल हो गया है। दूल्हे की बात पर ससुर भड़क गया। बवाल हो गया। दुल्हन की विदाई अटकी तो पूरी बारात थाने पहुंच गई।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 25 May 2025 12:04 PM
share Share
Follow Us on
दूल्हे की इस बात पर भड़क गया ससुर, मचा बवाल, दुल्हन की विदाई अटकी तो थाने पहुंची पूरी बारात

यूपी के अमेठी जिले में शादी के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान विवाद हो गया। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के जौदिल मऊ गांव में एक शादी समारोह महज एक चारपाई की मांग पर बवाल हो गया। दूल्हे की बात सुनते ही ससुर भड़क गया। बवाल शुरू हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हन की विदाई तक अटक गई। इस पर पूरी बारात थाने तक जा पहुंची। हालांकि समझौते के बाद दुल्हन की विदाई हुई। हंसी खुशी दूल्हे के साथ विदा होकर दुल्हन आ गई।

जौदिल मऊ निवासी सोहनलाल रैदास की बेटी निशा की शादी भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी तिलक राम से तय हुई थी। सभी वैवाहिक रस्में शुक्रवार रात शांतिपूर्वक पूरी हो गईं, लेकिन शनिवार सुबह दूल्हे तिलक राम द्वारा चारपाई की मांग किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया।

आरोप है कि लड़की के पिता सोहनलाल, जो उस समय नशे की हालत में थे, ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। बात इतना बढ़ी कि बवाल शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख दूल्हे के पिता राम गुलाम ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद भी समझौता नहीं करवा पाया, जिसके बाद दूल्हा और बाराती थाने पहुंच गए और दुल्हन की विदाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद देर शाम दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई कर दी गई।

ये भी पढ़ें:ममेरे भाई से अवैध संबंध,शादी के बाद दुल्हन ने किया बड़ा कांड, दूल्हे ने कराई FIR

थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला थाने में आया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। इसके दोनों पक्षों में समझौता कराने के बाद देर शाम दुल्हन की विदाई सकुशल संपन्न कराई गई। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से मामला शांत हो सका।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें