आसमान में उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल नहीं हुई बारिश
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में बारिश नहीं हो रही है, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। आषाढ़ का महीना बीत चुका है, लेकिन किसानों को बारिश का इंतजार है। धान की रोपाई प्राथमिकता पर है, और अधिकतर...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। वातावरण में आर्द्रता भी अधिक है। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आषाढ़ का महीना बरसात के लिए जाना चाहता है। आषाढ़ मास का एक पक्ष भी बीत चुका है लेकिन लोगों को जिस प्रकार से बारिश की उम्मीद थी वह अभी तक नहीं हुई है। 15 जून से ही जिले की सीमा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसके बाद भी बारिश नहीं हो रही है।
खेती किसानी के काम तेजी से निपटाए जा रहे हैं। धान की रोपाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। भारी बरसात होने पर धान की रोपाई प्रभावित होने लगती है यही कारण है कि लोग पंपसेट चला कर धान की रोपाई कर रहे हैं। अधिकतर किसान मक्का, अरहर, उड़द, मूंग की बुवाई कर चुके हैं। अब बरसात होती है तो जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं उनकी फसल को फायदा ही फायदा होगा। पिपरा प्रथम के प्रगतिशील किसान पंकज वर्मा ने बताया कि यदि बरसात हो जाती है तो गन्ने की फसल में यूरिया का छिड़काव कर देता। बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बरसात होने के बाद ही यूरिया की बुवाई की जाएगी। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्वांचल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है कभी भी माध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। किसानों को चाहिए कि वह अपना जरूरी काम का निपटा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।