Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsMahuli Police Arrests Rape Accused Who Promised Marriage

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 28 June 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शुक्रवार को मैनसिर के पास से गिरफ्तार किया। एसओ रजनीश राय ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित को शादी का झांसा देकर गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के निवासी आनंद उर्फ मोनू ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वादे से मुकर गया। पीड़िता ने ऐसा आरोप लगाते हुए 23 जून को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकरन निषाद, कांस्टेबल अजीत गुप्ता ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें