कांग्रेस पार्टी ने आयोजित किया विधिक सेवा शिविर
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शनिवार को विधिक शिविर का आयोजन

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शनिवार को विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पार्टी के एडवोकेट के माध्यम से कानूनी जानकारी ली।इसके साथ ही खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के एमएलए पद के एक प्रत्याशी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर विधि प्रकोष्ठ विभाग द्वारा आयोजित विधिक शिविर के एडवोकेट अहमद जमाल, एडवोकेट देवेश पाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों को निशुल्क निस्तारण के लिए अगले तारीख पर आने के लिए कहा गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे शिविरों का आयोजन प्रदेश से लेकर पूरे देश में कर रही है।
जिससे आम जनता की समस्याओं को आसानी निपटाया जा सके। आमतौर पर देखा गया है कि कचहरी में आम जनता को तारीख पर तारीख देकर काफी परेशान किया जाता है। अब ऐसे लोगों को इस शिविर से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि हमारे विधि प्रकोष्ठ से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान निःशुल्क करा सकते हैं। ग्रहण की पार्टी की सदस्यता शिविर के दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी में अपनी आस्था दिखाते हुए खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी रहे श्यामलाल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और और ईमानदारी से जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करुंगा। हमेशा पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश नहीं देश में कांग्रेस पार्टी की लहर दौड़ पड़ी है। इसके अलावा सिकंदर यादव, कृष्ण चंद चौधरी, अमित यादव, श्रवण कुमार, महेश्वर शुक्ला समेत अन्य लोग भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अनिल मिश्रा, दिलशाद अफसर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, रामाश्रय यादव, संजय चौरसिया, गुड्डू उपाध्याय, गोलू यादव, मोइन अंसारी, राजीव गोंड, दयाशंकर चौधरी, जेपी पांडेय, रमेश चौधरी, जमुना प्रसाद, सुग्रीव पासवान, दुर्गेश पाठक , जमशेद अख्तर, रवि शर्मा, अभिषेक, विजय गुप्ता, अजय सिंह, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।