Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsJoint Agricultural Director Reviews Farming Practices in Sant Kabir Nagar

संयुक्त कृषि निदेशक ने योजनाओं की ली जानकारी

Santkabir-nagar News - संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम ने शुक्रवार को संतकबीरनगर जिले का दौरा किया। उन्होंने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और धान की सीधी बुवाई के फायदे बताए। इसके अलावा, मक्का और धान की फसल के निरीक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 28 June 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
संयुक्त कृषि निदेशक ने योजनाओं की ली जानकारी

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम शुक्रवार को जिले का दौरा किया। किसानों के खेत पर जाकर बुआई का जायजा लिया। मुख्यालय पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक ने सेमरियावां ब्लाक के काटगंगा गांव में धान की सीधी बुवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद किसानों को सीधी बुवाई से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को जानकारी दी। गरथौलिया में त्वरित मक्का योजना अंतर्गत मक्का की फसल का निरीक्षण किया गया । इसी क्रम में ब्लॉक बघौली स्थित ग्राम जोगीडीह में एनएफएसएम योजना अंतर्गत धान की लाइन से रोपाई का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने राजकीय कृषि बीज भंडार बघौली का भी निरीक्षण किया। वहां पर उपलब्ध बीज और रसायनों के बारे में जानकारी ली। किसानों को हाइब्रिड मक्का का बीज त्वरित मक्का योजना अंतर्गत वितरित किया गया। इसके साथ ही साथ एक खेत तालाब के बारे में जानकारी ली। जनपद में चल रही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें