Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsConcerns Rise Over Deteriorating Road Conditions Leading to Dussehra

पुल के अगल बगल रेनकट से बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे दावत

Santkabir-nagar News - राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर विकास खंड क्षेत्र में राजघाट से जंगल दशहर जाने वाले

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरTue, 10 June 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
पुल के अगल बगल रेनकट से बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे दावत

राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर विकास खंड क्षेत्र में राजघाट से जंगल दशहर जाने वाले मार्ग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। सड़क भी बदहाल है और यहां बने पुल के दोनों तरफ जगह-जगह रेन कट के गड्ढे बन गए हैं। कुछ बर्ष पहले पुल का निर्माण कार्य हुआ था, स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है। स्थानीय निवासी आशीष, कुमार, राजबली, संतोष कुमार यादव, ताज मोहम्मद और फरहान अख्तर ने बताया कि बारिश का मौसम आने वाला है। उनका कहना है कि अगर इन गड्ढों की समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। सड़क की इस स्थिति से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने रेनकट के गढ्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें