Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsInternational Yoga Day Celebrated at Satupura College with Various Yoga Practices

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में हुआ योगा

Sambhal News - विकासखंड असमोली के जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सतूपुरा में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। योग शिक्षक योगेंद्र त्यागी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और स्वास्थ्य के लिए योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 21 June 2025 11:53 AM
share Share
Follow Us on
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में हुआ योगा

विकासखंड असमोली क्षेत्र के जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सतूपुरा में शनिवार को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कराया गया। योग शिक्षक योगेंद्र त्यागी ने सभी उपस्थित सदस्यों को योग अभ्यास कराया। जिसमें विभिन्न प्रकार के योग प्राणायाम, सूर्य प्रणाम आसन, मयूरासन, भुजंगासन लोम विलोम क्रिया, कपालभाति क्रिया, ब्रज आसन शीर्षासन, धनुष आसान, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया गया तथा शरीर को निरोगी बनाने के लिए आसनों का महत्व समझाया गया। उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचने एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन का करना आवश्यक है। प्रतिदिन योगासन करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

जो हमारे लिए बहुत लाभदायक है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला महामंत्री हरिओम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रोबिन चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सौरभ त्यागी , नकुल सिंह औलख, महामंत्री ह्रदेश त्यागी, अभिषेक प्रजापति, कामेश प्रजापति, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए |इसके अलावा क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज भवालपुर में योग शिक्षक महिपाल सिंह ने योगा अभ्यास कराया तथा योग के महत्व को समझाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बुद्ध सिंह, अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह सहित अध्यापक स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं एच के पब्लिक स्कूल काफ़ूरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिक्षक एसपी सिंह ने योगाभ्यास कराया तथा योग्अभ्यास निरोगी काया का संदेश एवं महत्व समझाया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्रा में उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें