Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Samajwadi Sadbhavna Dialogue Held in Gunaur with Salim Sherwani and Aditya Yadav

पीडीए के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: सलीम शेरवानी

Sambhal News - गुन्नौर में समाजवादी सद्भावना संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें सलीम इकबाल शेरवानी और आदित्य यादव ने भाग लिया। शेरवानी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीति को देश की सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 27 May 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
पीडीए के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: सलीम शेरवानी

गुन्नौर में सोमवार को पीडीए के बैनर तले समाजवादी सद्भावना संवाद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी और बदायूं के सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। समजावादी पार्टी के सद्भावना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी पहुंचे, उनका सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया और कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति के लिए देश में कई मुद्दे हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और सेना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि मुस्लिम और यादव बिरादरी एकजुट होकर अन्य सभी वर्गों को जोड़ें, गुटबाजी छोड़ें और एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पीछे खड़े हों। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू खतरे में है जैसे नारे देकर बीजेपी लोगों की भावनाएं भड़काती है, जबकि सपा का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ विकास है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में चलाई गई एम्बुलेंस सेवा, पुलिस सेवा, नए स्कूल और शिक्षा के क्षेत्र में हुआ कार्य आज भी जनता को याद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इसी विकास को आधार बनाकर जनता के बीच जाएं और पीडीए के माध्यम से 2027 में सरकार बनाएं। बदायूं सांसद आदित्य यादव भाजपा सरकार ना तो युवाओं को रोजगार दे रही है और ना ही महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। केवल राशन देकर वोट हासिल करना ही उसका उद्देश्य है, लेकिन सिर्फ राशन समाधान नहीं है। गैस, दवाई, स्कूल, रोजगार सबकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी ताकत है और इसी ताकत से 2027 में पीडीए की सरकार बनाएंगे। इस दौरान विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, वरिष्ठ नेता नईमुल हसन ऊर्फ लड्डन मिंया, पूर्व मंत्री आबिद रजा, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, पीयूष रंजन यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष ने सद्भावना संवाद का किया विरोध गुन्नौर। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल जहीर उर्फ पप्पू सैफी ने समाजवादी सद्भावना संवाद का विरोध किया। कार्यक्रम में अपनी उपेक्षा से आहत पप्पू सैफी ने इसे पीडीए की भावना से इतर सिर्फ पिछड़ों का कार्यक्रम कह कर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने सवाल उठाया कि सद्भावना संवाद में न दलितों को बुलाया गया और न ही मुसलमानों को गई तब्बजो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें