Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGovernment Starts Maize Purchase Centers Amid Illegal Occupation Issues

मंडी समिति में शुरू हई मक्का खरीद केंद्र

Sambhal News - मंडी में मक्का खरीद केंद्र शुरू हो गया है, लेकिन आढ़तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। खरीद केंद्र खाली नहीं कराया गया है। सरकार अब मक्का की खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक करेगी। मूल्य 2225 रुपये प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 18 June 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
मंडी समिति में शुरू हई मक्का खरीद केंद्र

मंडी में मक्का खरीद केंद्र शुरू हो गया है, लेकिन मक्का खरीद केंद्र वाले स्थान पर आढ़तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी खरीद केंद्र के स्थान को खाली नहीं कराया गया। अभी तक सरकार मक्का की खरीद नहीं कर रही थी। मक्का की अधिक आमद देखते हुए अब मक्का की पहली बार सरकारी खरीद कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जनपद में छह खरीद केंद्र बनाए गए है। इसी में खाद्य एवं रसद विभाग का एक खरीद केंद्र चन्दौसी मंडी समिति में बनाया गया है। खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक होनी है।

खरीद केंद्र पर केवल सूखी मक्का ही खरीदी जाएगी। जिसका मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीद की प्रक्रिया गेहूं व धान खरीद की तरह ही रहेगी। मंडी समिति में खरीद केंद्र जिस स्थान पर बनाया गया है। उस स्थान पर आढ़तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। खरीद केंद्र के सामने सड़क पर मक्का बिछा रखी है और टिन शेड के नीचे अनाज आदि रख लिया है। केंद्र प्रभारी शांति मोहन दीक्षित ने बताया कि इस बारे में मंडी सचिव को कई दिन पूर्व अवगत करा दिया गया था, लेकिन अभी तक खरीद केंद्र की जगह खाली नहीं कराई गई है। अगर खरीद होती है तो मक्का कहां रखी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें