Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCultural Program Celebrates India Development Council in Chandausi

भाविप का मुख्य उदेदश्य सेवा ही परम धर्म है

Sambhal News - भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी का दायित्व बोध कार्यक्रम मौलागढ़ के शिव मंदिर रोड स्थित एक फार्म हाउस में मनाया गया। इस कार्यक्रम में नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 29 June 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
भाविप का मुख्य उदेदश्य सेवा ही परम धर्म है

मौलागढ़ के शिव मंदिर रोड स्थित एक फार्म हाउस में भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी का दायित्व बोध कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नए सदस्यों को प्रांतीय महासचिव ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं वन्देमातरम गायन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा गणेश वंदना, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता विष्णु शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय एवं अतुल शंकर चौधरी द्वारा डॉ़ सूरज प्रकाश के जीवन बारे में बताया गया। वैशाली गोयल ने महिला सशक्तिकरण पर स्व रचित कविता पाठ किया।

इसके बाद शाखा में नवीन सदस्यों को प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने शपथ दिलाई गई। सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। विनोद शर्मा ने परिषद के उद्देश्यों में प्रमुख सेवा समर्पण के बारे में बताया। जिला संयोजक सोमप्रकाश वार्ष्णेय ने भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों के बिषय में बताया। प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय ने वित्त प्रबंधन और पारदर्शिता के लिये प्रेरित किया, प्रांतीय संगठन मंत्री लव कुमार आर्य ने कहा सेवा ही हमारा परम् धर्म है। प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने शाखा प्रबंधन एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा ने भारत विकास परिषद के कार्यों एवं भारत के विकास में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अंकुर अग्रवाल, पंकज शर्मा, पराग बंसल, अंकुर गोयल, आशुतोष गुप्ता, अजय शर्मा, प्रभाष चौधरी, दिलीप नगीना, विभोर बंसल, राजीव शर्मा, डॉ. तनुज गोयल, अशोक अग्रवाल, प्रभात कृष्ण आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें