Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCar Crash Injures Workers at Market Committee Peace Restored

पानी पी रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर

Sambhal News - चन्दौसी, संवाददाता। मंडी समिति में गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर कार नल से टकरा गई। जिससे नल पर पानी पी रहे मजदूरों के टक्कर लगने से घायल हो गए। स

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 27 June 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
पानी पी रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर

मंडी समिति में गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर कार नल से टकरा गई। जिससे नल पर पानी पी रहे मजदूरों के टक्कर लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे मंडी सचिव ने दोनों पक्ष में समझौता कर दिया। मंडी समिति में गुरुवार की दोपहर 2 बजे एक युवा मंडी से अपना काम निपटाकर जा रहा था। जैसे ही वह मंडी गेट के पास पहुंच उसकी कार अनियंत्रित होकर हैंड पंप से टकरा गई। इस दौरान हैंड पंप पर पानी पी रहे ऋषि पाल, गोविंद, गायत्री और उसकी बेटी रिमझिम टक्कर लगने से घायल हो गए। इससे थोड़ी देर में वहां व्यापारियों और मजदूरों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंचे सचिव मलखान सिंह ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। वहीं घायलों के मामूली चोट आने पर उनके निजी अस्पताल में उपचार करा कर घर भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें