विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ने बदायूं सांसद के जन्मदिन पर काटा केक
Sambhal News - समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन बबराला स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया। विधायक रामखिलाड़ी यादव और विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव ने केक काटा और मिठाई बांटी। नेताओं ने पार्टी की विचारधारा...

समाजवादी पार्टी से बदायूं सांसद आदित्य यादव का गुरुवार को बबराला स्थित आवास विधायक रामखिलाड़ी यादव व गुन्नौर में विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव ने जन्मदिन मनाया। साथ ही सपाईयों ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं मिठाई वितरित की। बदायूं के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन उत्साह और जोश के साथ मनाया। सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव व विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव ने सांसद के चित्र के समक्ष केक काटा और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में जब प्रदेश में पीडीए गठबंधन की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
तब उत्तर प्रदेश के साथ संभल जिले और खासकर गुन्नौर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। अमित यादव ने कहा कि आज जनता बदलाव की ओर देख रही है और समाजवादी पार्टी ही आम जन की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने तमाम ऐसे विकास कार्य किए जिन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान सपा नेता अखिलेश यादव, अवधेश यादव, उमेश यादव, पुरन सिंह, दिनेश यादव, राधेश्याम गुप्ता, देवेंद्र यादव, अवनीश यादव, केपी यादव, पप्पू यादव, नारायण वर्मा, सीपी यादव, लकी उस्मानी, शरद यादव, शमीम अहमद, अनुराग यादव, रोहित यादव, संजय यादव, देवेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राजू यादव, अक्षय यादव, राजुद्दीन अली, शशिकांत वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, अंकुश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।