Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Municipal Corporation Faces Protests Against Increased Property and Water Tax GIS Survey

जीआईएस सर्वे के विरोध में पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Saharanpur News - सहारनपुर नगर निगम द्वारा किए गए जीआईएस सर्वे के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। पार्षद डॉ. मंसूर बदर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और जीआईएस सर्वे को निरस्त करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 28 June 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
जीआईएस सर्वे के विरोध में पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

सहारनपुर नगर निगम द्वारा गृहकर और जलकर के लिए कराए गए जीआईएस सर्वे का विरोध जारी है। शुक्रवार को पार्षदों के एक अन्य दल ने काली पट्टी बांधकर नगर निगम में प्रदर्शन किया और जीआईएस सर्वे को निरस्त करने की मांग की। दरअसल नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के अंतर्गत गृहकर-जलकर को कई गुना बढ़ा दिया है। जिसके चलते नगरवासी नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। जीआईएस सर्वे के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मंसूर बदर के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर के साथ-साथ नगर निगम में शामिल 32 गांवों के लोग शामिल हुए और धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि पहले ही 12.5% गृहकर व जलकर बढ़ा दिया गया है, ऐसे में जीआईएस सर्वे का औचित्य क्या है? पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, जफर अंसारी, गुलज़ेब खान, मेनपाल, रईस पप्पू, महमूद हसन, आसिफ अंसारी, एडवोकेट जावेद, हाजी मोहर्रम अली पप्पू और हाजी नूर आलम आदि ने चेतावनी दी कि यदि सर्वे वापस नहीं लिया गया, तो पार्षद अनशन से लेकर लखनऊ तक संघर्ष करने को तैयार हैं। धरने के दौरान कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, वैभव भाटिया, अमित बत्ता, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री, काशिफ डालडा, नईम अंसारी, सोनू जैदी, अलमास रियाज, डॉक्टर हामिद, पूर्व पार्षद डॉक्टर अहसान, नीना शर्मा, संदीपा, खुशनसीब, शबीना, सायरा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें