Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsRural Man Accuses Service Center Operator of Fraud Over Deceased Son s Bank Account

जनसेवा केंद्र संचालक ने निकाली मृतक के खाते से रकम

Saharanpur News - एक ग्रामीण ने जनसेवा केंद्र संचालक पर अपने मृत बेटे के खाते से 93607 रुपए की रकम निकालने का आरोप लगाया है। राजवीर सिंह ने सभी आवश्यक कागजात देने के बाद, संचालक ने पैसे अपने भाई के पास भेज दिए। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 24 June 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
जनसेवा केंद्र संचालक ने निकाली मृतक के खाते से रकम

तीतरों। एक ग्रामीण ने जनसेवा केंद्र संचालक पर अपने बेटे के खाते से रकम निकाले जाने का आरोप लगाया है। गांव ठोला निवासी राजवीर सिंह के बेटे किशन राणा की मौत सन 2020 में हो गई थी। किशन राणा के खाते में 93607 रुपए थे। किशन राणा का खाता महंगी बैंक में है। बेटे की मौत के बाद राजवीर सिंह गांव महंगी स्थित एक जन सेवा केंद्र संचालक के पास गए और अपने बेटे के खाते से रकम को निकलवाने के बारे में पूछा। जन सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि वह उन्हें अपने बेटे की मृत्यु का प्रमाण पत्र, पासबुक और अन्य कागजात दे दे तो वह समस्या का समाधान करा देगा।

राजवीर सिंह ने जन सेवा केंद्र संचालक को सारे कागज दे दिए तो जन सेवा केंद्र संचालक ने उनके बेटे के खाते से 93607 रुपए की रकम अपने भाई के पास यूपीआई के माध्यम से भेज दिए। राजवीर सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक के माध्यम से 19 जून को मामले की जानकारी हुई जिसकी स्टेटमेंट उनके पास है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें