Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMass Aarti Ceremony Held at Sangam Site in Kuan Kheda Meerut

संगम स्थल पर आरती आयोजित

Saharanpur News - क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में संगम स्थल पर आरती का आयोजन किया गया।मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख देव सुमन चौहान ने बताया कि पिछले सवा महीने से अग्नि

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 6 June 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
संगम स्थल पर आरती आयोजित

नानौता क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में संगम स्थल पर आरती का आयोजन किया गया। मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख देव सुमन चौहान ने बताया कि पिछले सवा महीने से अग्नि तपस्या कर रहे हरियाणा राज्य के जनपद करनाल क्षेत्र के गांव औगंध निवासी संत विक्की महाराज कि तपस्या पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संगम स्थल पर सप्ताह में एक दिन आरती का आयोजन किया जाएगा। मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख देव सुमन, मेरठ प्रांत के सहसंयोजक विजयंत कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, आरती संपर्क व्यवस्था प्रमुख दुष्यंत चौहान, ब्रजवीर सिंह राजू, बेहट जिला संयोजक गंगा समग्र राजकुमार, चन्द्र कांत पंडित, जसवीर सिंह, डा. राकेश प्रधान, शीशपाल सिंह, पप्पू व नरेंद्र कोरी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें