Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsLaborer from Mirzapur Dies in Punjab Accident

पंजाब में मजदूरी को गए मजदूर की हादसे में मौत

Saharanpur News - मिर्जापुर पौल के निवासी अस्फाक (30) की पंजाब के फगवाडा शहर में एक हादसे में मौत हो गई। वह अन्य मजदूरों के साथ सरिया सैटरिंग के काम पर गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 28 June 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
पंजाब में मजदूरी को गए मजदूर की हादसे में मौत

मिर्जापुर क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर पौल निवासी एक मजदूर की पंजाब में हुए एक हादसे के दौरान मौत हो गयी। मिर्जापुर पौल कस्बा व थाना निवासी अस्फाक पुत्र इदरीश 30 वर्ष गांव के अन्य मजदूरो के साथ सरिया सैटरिंग के काम पर पंजाब के फगवाडा शहर में मजदूरी के लिये गया हुआ था। शुक्रवार को एक हादसे में उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनो को मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया और कस्बे में गमगीन माहौल पैदा हो गया। हर कोई हादसे की जानकारी लेने के लिये मृतक के घर की ओर दौड पडा।

समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव उसके घर नही पहुंच पाया था। लोग शव के पहुंचने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। मृतक के परिजन इस्तखार ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी सही जानकारी अभी तक नही मिल पायी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें