Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsLaborer Dies After Alleged Wrong Injection by Fake Doctor in Janakpuri

गलत इंजेक्शन लगाने से मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज

Saharanpur News - जनकपुरी के चकहरेटी में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर मुंशीराम को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताकर गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 8 June 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
गलत इंजेक्शन लगाने से मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज

थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर गिरकर घायल हो गया। एक व्यक्ति ने खुद को डाक्टर बताते हुए मजदूर इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के दाबकी जुनारदार निवासी मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसके पिता मुंशीराम चकहरेटी में निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। काम के दौरान पिता को पास ही में एक अज्ञात व्यक्ति के यहां सरिया बांधने भेज दिया।

काम करते समय वह अचानक गिर गए। मौके पर मौजूद जिस व्यक्ति के यहां पिता काम कर रहे थे, उसने खुद को डॉक्टर बताते हुए इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही मुंशीराम की तबीयत बिगड़ गई। बेटे का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने पिता को घर भिजवा दिया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने जब हालत देखी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मुंशीराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें