Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFlooding in Saharanpur Tractor-Trolley Overturned Traffic Disrupted

मसखरा नदी में पानी से हुआ सड़क में कटाव, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Saharanpur News - सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में बारिश के कारण मसखरा नदी में बाढ़ आई है। इससे सड़क में कटाव हुआ और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, चालक ने कूदकर जान बचाई। यातायात बाधित हो गया है और बाढ़ के पानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 27 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
मसखरा नदी में पानी से हुआ सड़क में कटाव, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

सहारनपुर चिलकाना क्षेत्र में मसखरा नदी में बारिश की वजह से बाढ़ आ गई। इसी के तहत सड़क में कटाव हो गया, जिससे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटाव वाले स्थान पर गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इसके अलावा जिस स्थान पर पुल रहा बन रहा है, वहां पर भी कटाव शुरू हो गया है। दुमझेड़ा से धोलाहेड़ी जाने वाले मार्ग पर कच्चा पक्का मार्ग भी बरसात का पानी चल रहा है। मार्ग पर भी बाइक सवार पानी होने के बावजूद जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

यहां भी पानी निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए बाढ़ के पानी से कटाव की वजह से मार्ग को बंद किया है। सड़क के दोनों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें