भाजपा ने हमेशा संविधान की रक्षा की है : कामेश्वर सिंह
Saharanpur News - सहारनपुर में भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें भाजपा को संविधान का रक्षक बताया गया और विपक्ष पर संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि...

सहारनपुर शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी को संविधान की रक्षक बताया गया और विपक्ष पर संविधान विरोधी कार्य करने के आरोप लगाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा की है, जबकि कांग्रेस ने आपातकाल और संविधान संशोधनों के जरिए लोकतंत्र को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की संविधान विरोधी गतिविधियों को जनता के सामने लाना होगा। उन्होंने बताया कि 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया जाएगा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, प्रदेश मंत्री पदम सिंह ढायकी, राज सिंह माजरा, पवन राठौड़, रविंद्र पुंडीर, मोर सिंह पुंडीर, राम सेतु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।