आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
Saharanpur News - सहारनपुर में आम आदमी पार्टी की उपचुनावों में जीत पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उन्होंने राष्ट्रीय...

सहारनपुर। उपचुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकरऔर मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन की अगुवाई में कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अरिवंद केजरीवाल को दिया। कहा कि गुजरात में आप पार्टी के उम्मीदवार की जीत से साबित हो गया है कि गुजरात में आप पार्टी का भविष्य उज्जवल है। ढोल बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर डीके शर्मा, आदित्य गर्ग, मनोज फुटेला, अमजद खान, हरपाल सिंह, शहजाद मलिक, धर्मपाल, राजेश तायल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।