Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTragic Drowning Incident Claims Life of 9-Year-Old Boy in Ramganga River

रामगंगा नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

Rampur News - शुक्रवार सुबह जटपुरा गांव में 9 वर्षीय अजीम अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहा रहा था, तभी वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर लोग आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 21 June 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
रामगंगा नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के समय जटपुरा गांव में कुछ बच्चे रामगंगा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक बालक की डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि गांव निवासी नुरुल का 9 वर्षीय पुत्र अजीम अपने दोस्तों के साथ सुबह गांव के समीप ही रामगंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया। लेकिन, जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा करीब आधा घंटे नदी में तलाशने पर अजीम का शव नदी से निकाला जा सका।

शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें