दिन में उमस, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत
Rampur News - रामपुर में शनिवार को उमस भरी गर्मी के बाद शाम को राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाओं ने तापमान को कम किया, जिससे मौसम सुहावना हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा...

रामपुर। शनिवार को दिन में उमस भरी गर्मी के कारण शाम के समय राहत मिली। शाम में जिले के कुछ हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी के बीच चलीं सर्द हवाओं ने तापमान को कम कर दिया। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोग मौसम से खुश हुए। शनिवार को दिन में काफी गर्मी रही। सुबह से ही चिलचिलाती हुई धूप निकली हुई थी। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। लोग गर्मी में काफी परेशान हुए और उनका सुख चैन छिन गया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था।
हालांकि शाम में सात बजे के करीब मौसम अचानक से बदला। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। स्वार और टांडा क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी के साथ में सर्द हवाएं तेज गति से चलने लगीं। ऐसे में तापमान कम हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय हो चुका है। आगामी दिनों में गर्मी से राहत रहेगी और झमाझम बारिश होगी। दिन में बाजार में दिखा सन्नाटा, शाम को रौनक दिन में गर्मी की वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। शाम के समय में रौनक दिख रही है। ऐसा धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में लोग कम संख्या में बाजार निकल में रहे हैं। शाम में बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।