Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsJoy in Swar and Tanda as Bypass Projects Approved Local Leaders Express Gratitude

स्वार-टांडा बाईपास मंजूर होने पर क्षेत्र के लोग गदगद

Rampur News - स्वार और टांडा के बाईपास के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। यह बाईपास 152.5 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 5 June 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
स्वार-टांडा बाईपास मंजूर होने पर क्षेत्र के लोग गदगद

स्वार और टांडा का बाईपास मंजूर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को गुलदस्ता देकर आभार जताया है। स्वार नगर और टांडा नगर क्षेत्र में 152.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो बाईपास के प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिलते ही क्षेत्र के लोग गदगद हैं। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर क्षेत्रवासियों की ओर से जिलाधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर आभार जताया। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा वास्तव में इन दोनों बाईपास की क्षेत्र को बहुत ज्यादा आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा मेरे पिता हाजी निसार हुसैन जो स्वार टांडा से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे, उनका भी यह सपना था और उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। यह दोनों बाईपास जिलाधिकारी का ऐतिहासिक कदम है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए जिलाधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। और क्षेत्र के लोग कभी भी उनके इस वरदान को भूल नहीं सकते। जिलाधिकारी को बधाई देते समय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के साथ एडवोकेट सुलेमान पाशा और एडवोकेट जमीर पाशा साथ रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें